ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद): शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और उसका अश्लील वीडियो तैयार कर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को ठाकुरद्वारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम खरक वीरपुर वरियार निवासी शाहरुख खान पुत्र नजाकत ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।
पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शाहरुख खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया।
मामले की विवेचना कर रही पुलिस टीम ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।









