रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आज साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक (SP) सौरभ दीक्षित ने परेड की सलामी ली और इसका गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन, बेहतर कार्य निष्पादन और जनसेवा की भावना के साथ अपनी ड्यूटी करने की सीख दी। परेड के बाद उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले जनपद के 9 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एसपी सौरभ दीक्षित ने परेड का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 पुलिसकर्मी सम्मानित






