शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट: CO सिटी ने कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी प्वाइंट्स का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट: CO सिटी ने कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी प्वाइंट्स का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

शाहजहाँपुर।पवित्र श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी (CO) नगर ने थाना कोतवाली क्षेत्र का औचक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी प्वाइंट्स का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान CO सिटी ने विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता और मुस्तैदी का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सख्त ताकीद की कि वे पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

श्रद्धालुओं से सौहार्दपूर्ण व्यवहार के निर्देश

क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सावन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के साथ शालीन, नम्र और सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। इसके साथ ही क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और असमाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर

त्योहार के दौरान शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने की बात कही गई। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रावण मास के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

Scroll to Top