हाईवे पर बस रोककर मारपीट, फायरिंग व अपहरण मामले में दोनों पक्षों से छह गिरफ्तार

Firing took place in Bareilly over a small issue.

भोजीपुरा (बरेली)/शाहजहांपुर। नैनीताल हाईवे पर बस रोककर मारपीट, फायरिंग और अपहरण के गंभीर मामले में भोजीपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में दोनों बस संचालकों सहित उनके साथियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बस संचालक वीरेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी अपने दो साथियों के साथ गिरफ्तार किए गए हैं।इसी क्रम में थाना भोजीपुरा क्षेत्र के मनेहरा से पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों मोनू सिंह, अम्बरीश और महेश को भी गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत हाईवे पर दो बसों की टक्कर लगने की घटना से हुई थी। इसके बाद मामला बढ़कर मारपीट, पीछा करने और फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि एक पक्ष ने बस का पीछा कर चालक एवं कंडक्टर के साथ मारपीट की।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच जारी है।

Scroll to Top