शाहजहाँपुर में दिल दहला देने वाली वारदात! 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर खेत में गाड़ा शव,कंकाल देख मां बिलख बिलख रोने लगी

शाहजहाँपुर में दिल दहला देने वाली वारदात! 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर खेत में गाड़ा शव

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक कलयुगी सौतेले बाप ने अपनी ही 4 साल की मासूम बेटी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी और राज छुपाने के लिए माता-पिता के साथ मिलकर शव को खेत में दफन कर दिया।पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं, कोर्ट से 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने जब आरोपी की निशानदेही पर खेत की खुदाई करवाई, तो वहां से मासूम बच्ची का कंकाल और उसके कपड़े (मिनी स्कर्ट) बरामद हुए हैं।यह रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला शाहजहाँपुर के थाना रामचन्द्र मिशन इलाके का है। दरअसल, तिलहर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता दिव्यांशी ने करीब 4 महीने पहले अपने पहले पति से अलग होने के बाद कांट थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी अखिलेश से मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद दोनों पंजाब में रहने लगे। आरोप है कि अखिलेश अक्सर दिव्यांशी और उसकी 4 साल की बेटी प्रिया के साथ मारपीट करता था।बीती 4 मई को हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अखिलेश ने मासूम प्रिया को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। जब मां ने विरोध किया, तो उसे भी लहूलुहान कर दिया गया। इसके बाद आरोपी इलाज का बहाना बनाकर शव को शाहजहाँपुर के मानपुर गांव लाया और अपने माता-पिता की मदद से आधी रात को अपने ही खेत में दफन कर दिया।साजिश का पर्दाफाश:वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने अपनी पत्नी दिव्यांशी को बंधक बनाकर रखा। पहले उसे फर्रुखाबाद और फिर अंबाला ले गया। लेकिन 27 मई को मौका मिलते ही पीड़िता ने पति के फोन से अपने पिता को आपबीती सुनाई। पिता ने फौरन मदद भेजकर बेटी को रेस्क्यू कराया और थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस की बड़ी कार्रवाई:रामचन्द्र मिशन थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अखिलेश और उसके ससुर सुरेन्द्र को हरदोई-बरेली मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।खेत की खुदाई में मिला कंकाल:न्यायालय से आरोपी अखिलेश की 48 घंटे की रिमांड मिलने के बाद, तहसीलदार शाहजहाँपुर और थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल गाटा संख्या 394 स्थित खेत पर पहुंचा। आरोपी की निशानदेही पर जब खेत की खुदाई की गई, तो वहां से मृतका प्रिया का मिनी स्कर्ट और कंकाल का कुछ हिस्सा बरामद हुआ, जिसे देखकर मां फूट-फूट कर रोने लगी।

Scroll to Top