बुलडोजर चला, 3000 वर्गमीटर सरकारी जमीन कब्जामुक्त

बुलडोजर चला, 3000 वर्गमीटर सरकारी जमीन कब्जामुक्त

शाहजहांपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड-05 के ग्राम चिनौर, श्यामतगंज गौटिया में सामुदायिक भवन के लिए चिन्हित करीब 3000 वर्गमीटर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। गुरुवार को अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया और भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह भूमि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए आरक्षित है, जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किया गया था। अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Scroll to Top