शाहजहांपुर पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 7 मुकदमे दर्ज, 7.20 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

शाहजहांपुर पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 7 मुकदमे दर्ज, 7.20 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

शाहजहांपुर, 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश पुलिस के CYVAJRA अभियान के तहत शाहजहांपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के सात मामलों में मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार इन मामलों में करीब 7.20 लाख रुपये की साइबर ठगी सामने आई है।पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में साइबर सेल, साइबर थाना, सर्विलांस/एसओजी तथा संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। जांच के दौरान जलालाबाद, सदर बाजार, अल्हागंज और सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्रों के सात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए।पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल उपकरणों की भी जांच की जा रही है तथा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। शाहजहांपुर पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन की सूचना तत्काल पुलिस व साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देने की अपील की है।

Scroll to Top