शाहजहाँपुर।उत्तर प्रदेश शासन की अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत और पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के षड्यंत्र (साजिश) में शामिल एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कांट के नेतृत्व में की गई।
क्या था पूरा मामला?
दिनांक 01 अगस्त 2026 को वादी चन्द्रपाल (निवासी ग्राम प्रहलादपुर कमलनैनपुर, थाना कांट) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि समीर (निवासी मोहल्ला गढ़ी पूर्वी, कांट) और उसके तीन साथियों ने एक राय होकर उनके पुत्र गौतम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस तहरीर के आधार पर थाना कांट पर मु0अ0सं0-367/2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
विवेचना के दौरान संदिग्ध अश्वनी पुत्र गुड्डू सिंह (निवासी ग्राम नौसारा सिकन्दरपुर खुर्द, कांट) को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। साक्ष्यों और गहन पूछताछ में उसका नाम षड्यंत्रकारी के रूप में सामने आया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त अश्वनी (उम्र लगभग 19 वर्ष) ने बताया कि मृतक गौतम और समीर उसकी बहन से बातचीत करते थे और उसे ब्लैकमेल करते थे। दोनों उसकी बहन पर दबाव बनाते थे और धमकी देते थे। इस वजह से जब उसने अपनी बहन का रिश्ता तय किया, तो दोनों ने मिलकर वह रिश्ता तुड़वा दिया।इससे आहत होकर अश्वनी ने दोनों को आपस में ही निपटाने की योजना बनाई। उसने समीर को गौतम की हत्या के लिए उकसाया। 31 जुलाई 2026 की सुबह समीर ने फोन करके अश्वनी को बताया कि वह गौतम को मारने जा रहा है। अगले दिन सुबह गौतम की हत्या की खबर मिलने पर उसने राहत महसूस की।
गिरफ्तारी और पुलिस टीम
साक्ष्यों के आधार पर 05 अगस्त 2026 को समय दोपहर 04:33 बजे अश्वनी को कांट थाना कार्यालय से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:राकेश कुमार (प्रभारी निरीक्षक, थाना कांट)नागेन्द्र तिवारी (उप-निरीक्षक, थाना कांट)र,क्षक तोमर (रिक्रूट आरक्षी, थाना कांट)









