शाहजहाँपुर। जनपद की थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के दौरान मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं समेत पॉक्सो एक्ट की भी बढ़ोत्तरी की है।
मुखबिर की सूचना पर हरदोई चौराहे से हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक (SP) शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी (नगर) के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रामचन्द्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार (08 जून 2026) को सुबह करीब 11:20 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर हरदोई चौराहा से पुल के दूसरी ओर बरेली जाने वाले मार्ग से अभियुक्त को घेराबंदी कर दबोच लिया।
पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराएं बढ़ींगिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान नरेन्द्र वर्मा (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र श्री रमेश वर्मा, निवासी जियाखेल (निकट वेलकम मैरिज लॉन), थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 06.06.2026 को पीड़िता के भाई की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रामचन्द्र मिशन में मु0अ0सं0 116/26 के तहत धारा 137(2) BNS (बहला-फुसलाकर ले जाना) में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की तफ्तीश के दौरान पीड़िता के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)(एम) BNS (दुष्कर्म) और 3/4 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:
उप-निरीक्षक (उ0नि0) प्रवीण कुमार (थाना रामचन्द्र मिशन)
रिज़र्व कांस्टेबल (रि0का0) ईश्वर कुमार (थाना रामचन्द्र मिशन)
महिला रिज़र्व कांस्टेबल (म0रि0 का0) शिवानी सिंह (थाना रामचन्द्र मिशन)









