पुवायाँ (शाहजहाँपुर)।शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशों और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुवायाँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक पुवायाँ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला?
24 जुलाई 2026 को पीड़िता की माँ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप के अनुसार, ग्राम कहमारा निवासी कपिल पुत्र भगवानदास ने रात के समय घर में घुसकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की थी।मामले की विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस ने मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की।
बड़ागाँव बाईपास से हुई गिरफ्तारी
मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुवायाँ पुलिस टीम ने आज (8 अगस्त 2026) सुबह करीब 11:30 बजे अभियुक्त कपिल (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम कहमारा, को बड़ागाँव बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।









