Vip Group With Helping Hands ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Vip Group With Helping Hands ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

शाहजहांपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स ने होटल मेवाड़ इन (कनेंग फार्म हाउस) परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रुप सदस्य नवनीत सिंह उर्फ बॉबी एवं उनकी पत्नी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य मनोरमा सिंह के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में बेलपत्र, आम, पीपल, कटहल सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प भी लिया।ग्रुप के मुख्य संरक्षक चन्द्रशेखर खन्ना ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों को जीवन देने के समान है। जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी का श्रृंगार ही नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने पर भी जोर दिया। महानगर अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक भी करते हैं। कार्यक्रम के अंत में नवनीत सिंह उर्फ बॉबी एवं मनोरमा सिंह ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर ग्रुप क्रिएटर एवं विचारक अभिनय गुप्ता, मुकेश गुप्ता (रोमी), महानगर महासचिव सतीश सक्सेना, उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, रुचिता गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, अवनीश गुप्ता, निर्भय गोस्वामी, अंकुर गोस्वामी, हैप्पी गोस्वामी सहित ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Scroll to Top