शाहजहाँपुर: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश): अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान हाईवे के पास से दबोचा

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम दिनांक 06/07 जून 2026 की रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरेली-सीतापुर हाईवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और मौके से आरोपी को धर दबोचा।

तलाशी में मिला .315 बोर का तमंचा

पकड़े गए युवक की जब जामा तलाशी ली गई, तो उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा (315 बोर) और 01 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजत सोनी (उम्र करीब 29 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र सोनी, निवासी आनंदपुरम कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर बताया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने अवैध हथियार बरामद होने के बाद आरोपी रजत सोनी को दिनांक 07.06.2026 को समय रात 01:58 बजे हिरासत में ले लिया। थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 – 177/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सफलता पाने वाली पुलिस टीम

अभियुक्त को दबोचने और अवैध हथियार बरामद करने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:उ0नि0: भूपेन्द्र राणाकांस्टेबुल: रोहित कुमाररिक्रूट कांस्टेबुल: श्रीकांत यादव

Scroll to Top