संगठन विस्तार को मिलेगी नई दिशा; शिक्षा, जनसेवा और महिला सशक्तिकरण पर रहेगा मुख्य फोकस
शाहजहाँपुर।सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अग्रणी संस्था ‘वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स’ ने संगठन का विस्तार करते हुए वर्षा गोस्वामी को शाहजहांपुर का नया जिला प्रभारी मनोनीत किया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।वर्षा गोस्वामी वर्तमान में प्रतिष्ठित ‘आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस’ की चेयरमैन हैं और इसके साथ ही ‘लिबरल मीडिया’ में बतौर स्तंभकार (कॉलमिस्ट) अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी इसी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिले में संस्था की गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
पदभार संभालते ही जनसेवा का संकल्प
नव नियुक्त जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संस्था द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा:”मेरा मुख्य फोकस जनसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा का प्रसार और समाज के वंचित वर्गों की मदद करना रहेगा। हम सब मिलकर संगठन की सोच को जन-जन तक पहुंचाएंगे
पदाधिकारियों ने जताया भरोसा
वर्षा गोस्वामी के मनोनयन पर ‘वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स’ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्षा गोस्वामी के कुशल नेतृत्व और अनुभवों से संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे जिले में सामाजिक कार्यों का दायरा और अधिक व्यापक और प्रभावी होगा।









