शाहजहाँपुर में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: दो दिवसीय अभियान में 78 बसों की जांच, 188 वाहनों पर गिरी गाज

शाहजहाँपुर में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: दो दिवसीय अभियान में 78 बसों की जांच, 188 वाहनों पर गिरी गाज

शाहजहाँपुर। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले में दो दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 188 वाहनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई, जिससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा।

78 बसों की जांच, 11 पर गिरी गाज

एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम के नेतृत्व में चले इस अभियान में विशेष रूप से बसों की चेकिंग की गई। टीम ने कुल 78 बसों को रोककर उनके दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों को परखा। इनमें से गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 11 बसों के खिलाफ चालान और सीज (बंद करने) की सख्त कार्रवाई की गई।

इन नियमों के उल्लंघन पर हुए 177 चालान

संयुक्त टीम ने विभिन्न चौराहों और हाईवे पर चेकिंग कर कुल 177 अन्य वाहनों के चालान काटे। यह कार्रवाई मुख्य रूप से निम्नलिखित उल्लंघन मामलों में की गई:

  • ओवर स्पीडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर गाड़ी चलाना)
  • बिना फिटनेस और बिना परमिट के दौड़ रहे वाहन
  • मालवाहक वाहनों में नियमों के खिलाफ यात्रियों को बैठाना
  • बिना नंबर प्लेट या धुंधली/अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहन
  • ओवरलोडिंग और सड़कों पर अवैध पार्किंग

अभियान में यह अधिकारी रहे शामिल

इस बड़े एक्शन में यात्री एवं मालकर अधिकारी आर.पी. गौतम, हाईवे एंबुलेंस टीम तथा यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद रहे।

परिवहन विभाग की चेतावनी:

“सभी वाहन स्वामी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। यदि भविष्य में भी कोई वाहन ओवरलोडिंग, टैक्स बकाया या अन्य किसी नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ इससे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”

Scroll to Top