शाहजहांपुर: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की संदिग्ध मौत; पति समेत 4 पर FIR

शाहजहांपुर: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की संदिग्ध मौत; पति समेत 4 पर FIR

शाहजहांपुर। जनपद के थाना खुदागंज क्षेत्र के बखौरा गांव में एक 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार न लाने और बेटी के जन्म होने पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

थाना तिलहर क्षेत्र के हकीमपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शिवानी (22 वर्ष) की शादी तीन साल पहले खुदागंज के बखौरा निवासी अंकित सिंह के साथ हुई थी। देवेंद्र सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर शिवानी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शिवानी ने मायके आकर भी अपनी इस आपबीती को साझा किया था, जिसके बाद पिता ने असमर्थता जताते हुए ससुराल वालों से मिन्नतें भी की थीं।बेटी के जन्म पर मिलते थे तानेपरिजनों के अनुसार, करीब पांच महीने पहले शिवानी ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार और क्रूर हो गया तथा वे बेटी पैदा होने को लेकर शिवानी को लगातार ताने देने लगे। मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोपशिकायत में आरोप लगाया गया है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे पति और ससुराल वालों ने शिवानी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसे अधमरी हालत में फंदे से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) तिलहर और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों का बयान

तहरीर के आधार पर आरोपी अंकित सिंह, मुनेश सिंह, कमलेसा सिंह और कंचन सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Scroll to Top