शाहजहाँपुर में कांवड़ यात्रा पर पुलिस की पैनी नजर

शाहजहाँपुर में कांवड़ यात्रा पर पुलिस की पैनी नजर

क्षेत्राधिकारियों ने रूट का किया निरीक्षण, पुष्पवर्षा कर यात्रियों का किया स्वागत

शाहजहाँपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों (COs) ने कांवड़ यात्रा मार्ग और ड्यूटी प्वाइंटों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और खाद्य सामग्री व जलपान वितरित कर सेवा की मिसाल पेश की।पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और अनुशासित रहकर निर्धारित मार्ग पर यात्रा करने की अपील की। साथ ही, मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को नियंत्रित गति से वाहन चलाने और कांवड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।

प्रमुख निर्देश और व्यवस्थाएं:

सुरक्षा सर्वोपरि: ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता के साथ मुस्तैद रहने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश।

संवेदनशील स्थलों पर नजर: प्रमुख चौराहों, बैरियरों और संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भीड़-यातायात का निरंतर पर्यवेक्षण करने के आदेश।

यातायात नियम: कांवड़ियों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने और वाहन चालकों को गति सीमा का पालन करने की हिदायत।शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरंतर गश्त और निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिल सके।

Scroll to Top