प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

शाहजहाँपुर, 24 जुलाई। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ गर्रा नदी के तटवर्ती बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शाहबाजपुर, सरौरा व सरौरी समेत कई गांवों में चल रही कटाव निरोधक परियोजना का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा राहत एवं बचाव की सभी तैयारियां मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कटान की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे। ग्रामीणों की मांग पर संपर्क मार्ग और नदी किनारे आवागमन के लिए सड़क निर्माण के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में बाढ़ सुरक्षा के लिए 19 बांध बनाए गए हैं, जिससे हजारों लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। वहीं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Scroll to Top