शाहजहाँपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा: ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था NEET फेल बहरूपिया, ‘कमांडो’ और टाटा हैरियर के साथ गिरफ्तार!

ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था NEET फेल बहरूपिया

दिल की मरीज मां को खुश रखने के लिए बुना था झूठ का ताना-बाना

पूर्व सैनिकों को मोटिवेट करने पहुंचा था ‘फर्जी ब्रिगेडियर’, ऐसे खुला राज

शहीद संग्रहालय कैंट एरिया से सदर बाजार पुलिस ने दबोचा, नकली पिस्तौल, फर्जी आईडी और लग्जरी गाड़ी बरामद

शाहजहाँपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में जालसाजी और रसूख का एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के शहीद संग्रहालय कैंट एरिया से पुलिस और सेना के एडमिनिस्ट्रेटिव कमांडेंट स्टेशन मुख्यालय ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ऐसे शातिर बहरूपिये को गिरफ्तार किया है, जो भारतीय सेना के ब्रिगेडियर की फर्जी वर्दी पहनकर और बकायदा लाव-लश्कर के साथ घूम रहा था।

पूर्व सैनिकों को मोटिवेट करने पहुंचा था ‘फर्जी साहब’

मिली जानकारी के मुताबिक, आज दिनांक 12 जून 2026 को पूर्व सैनिकों (ESMs) से सेना के अधिकारियों को एक संदिग्ध इनपुट मिला था। सूचना के आधार पर जब घेराबंदी की गई, तो आरोपी आर्यन वर्मा (उम्र करीब 20-21 वर्ष) को दबोच लिया गया। आरोपी बकायदा सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी में अपनी टाटा हैरियर गाड़ी से घूम रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि उसकी गाड़ी पर ‘वन स्टार’ (One Star) प्लेट और ए0एच0क्यू0 (AHQ) का झंडा भी लगा हुआ था।

साथ में थे ‘ड्राइवर’ और ‘NSG कमांडो’

बहरूपिये ने अपनी धौंस जमाने के लिए पूरा इंतजाम कर रखा था। गाड़ी में एक ड्राइवर मौजूद था, जिसके पास से भारत सरकार (GOI) का फर्जी पहचान पत्र मिला। इसके अलावा, काले कपड़ों में दो अन्य युवक भी उसके साथ तैनात थे, जो खुद को एनएसजी (NSG) कमांडो की तरह प्रदर्शित कर रहे थे ताकि कोई उस पर शक न कर सके।

तलाशी में बरामद हुआ ‘फर्जी संसार’

सदर बाजार पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने जब युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से भारी मात्रा में फर्जी सामान बरामद हुआ:

गाड़ी: टाटा हैरियर (आर्मी स्टार प्लेट और फ्लैग के साथ)हथियार: एक एयर पिस्टल (नकली पिस्तौल)दस्तावेज: ब्रिगेडियर का फर्जी आईकार्ड, विजिटिंग कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइवर की GOI आईडी।सैन्य सामग्री: ब्रिगेडियर की पीक कैप, AMC फॉर्मेशन चिन्ह, AMC रेजिमेंटल केन (छड़ी)।अन्य सामान: एक एप्पल टैब, 2 मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड, एक स्टेथोस्कोप और 500 रुपये नगद।

NEET में फेल हुआ तो मां के लिए बन गया ‘फर्जी डॉक्टर’

जब पुलिस ने आरोपी आर्यन वर्मा (पुत्र अनिल कुमार, निवासी दुर्गा एन्कलेव, हथौड़ा बुजुर्ग, थाना रोजा) से कड़ाई से पूछताछ की, तो इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे की भावुक और चौंकाने वाली कहानी सामने आई।

आरोपी ने कुबूल किया:

मैंने NEET की परीक्षा दी थी, लेकिन मैं फेल हो गया। मेरा सपना था कि मैं AFMC (आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉर्प्स) में डॉक्टर बनूं। मेरी मां दिल की मरीज हैं। उन्हें सांत्वना देने और खुश रखने के लिए मैंने झूठ बोल दिया कि मेरा चयन AFMC में डॉक्टर के रूप में हो गया है। इसके बाद मैंने नोएडा और गुड़गांव से ये वर्दी और सेना से जुड़ा सारा सामान जुटाया। अपने पिता की गाड़ी पर ब्रिगेडियर रैंक का लोगो लगा लिया। आज मुझे पूर्व सैनिकों ने ट्रेनीज को मोटिवेट करने के लिए बुलाया था, जहां मेरी पोल खुल गई और मैं पकड़ा गया।”

पुलिस की सख्त विधिक कार्रवाई

Scroll to Top