शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस को मिली सफलता

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस को मिली सफलता

शाहजहाँपुर।थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 09 जुलाई 2026 को एक वादिनी (पीड़िता) ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप था कि शाहजहाँपुर के रोजा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला लोधीपुर निवासी साजिद पुत्र स्व. इश्तियाक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से साफ इंकार कर दिया।तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में अभियुक्त साजिद के विरुद्ध मु.अ.सं. 339/26 धारा 69 बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर लोधीपुल से दबोचा गया आरोपी

जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज (20 जुलाई 2026) सदर बाजार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी।इसी दौरान जीआईसी इण्टर कॉलेज खिरनीबाग के पास मुखबिर खास ने सूचना दी कि मुकदमे का वांछित आरोपी साजिद कहीं भागने की फिराक में लोधीपुल के पास सवारी का इंतजार कर रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही की और लोधीपुल से हथौड़ा की तरफ जाने वाले पुल के अंतिम छोर से दोपहर लगभग 12:20 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: साजिद पुत्र स्व. इश्तियाक (उम्र लगभग 30 वर्ष)

पता: मकान नं. 527, मोहल्ला लोधीपुर, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

निरीक्षक अपराध: विनोद कुमार यादव (थाना सदर बाजार)

हेड कांस्टेबल: अंकित सिंह चौहान

कांस्टेबल: संजय पोसवाल

Scroll to Top