शाहजहांपुर में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद को भी गोली मार ली। लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हरपाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।मंगलवार शाम करीब 5 बजे दोनों घर के पास स्थित खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। जिससे पति ने पत्नी को गोली मार दिया। घटना खुटार थाना क्षेत्र के महोलिया वीरान गांव का है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे महिला घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित खेत में घास काटने गई थीं। वह खेत में घास काट रही थीं, तभी उनका पति हरपाल भी वहां पहुंच गया। शाम करीब पांच बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद हरपाल ने पत्नी लक्ष्मी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान लक्ष्मी (55) के रूप में हुई है। हरिपाल (65) और उसकी पत्नी लक्ष्मी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई
3 साल से बड़े बेटे के साथ रहता था हरपाल
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने हरपाल को घायल अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने घायल हरपाल को खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, लक्ष्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों के अनुसार, हरपाल और लक्ष्मी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। करीब 3 साल पहले संपत्ति का बंटवारा होने के बाद हरपाल अपने बड़े बेटे नरोत्तम के साथ रहने लगे थे, जबकि लक्ष्मी छोटे बेटे जंग बहादुर के पास रहती थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। हालांकि, घटना के समय विवाद किस बात पर हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर घर के अंदर आरोपी पति का किसी बात को लेकर अपने बच्चों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर पत्नी लक्ष्मी ने बच्चों का पक्ष लिया, जिससे आरोपी पति नाराज हो गया। उस समय परिजनों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद शाम को लक्ष्मी घास काटने के लिए खेत पर गई थीं। वहीं, पीछे से पहुंचे आरोपी पति ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी
आरोप है कि विवाद के दौरान हरिपाल ने अपने असलहा से पत्नी के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डॅाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।









