कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सदर ने ड्यूटी और पिकेट का किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सदर ने ड्यूटी और पिकेट का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर, 21 अगस्त। कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए शाहजहांपुर पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर ने प्रभारी निरीक्षक कांट के साथ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा की ड्यूटी और पिकेट का निरीक्षण किया।

सीओ सदर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सजगता और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कांवड़ियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

शाहजहांपुर पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार क्षेत्र में निगरानी और चेकिंग की जा रही है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Scroll to Top