फर्रुखाबाद: नलकूप कनेक्शन के नाम पर किसान से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेना बिजली विभाग के अधिकारियों को भारी पड़ गया। एंटी करप्शन टीम ने याकूतगंज उपकेंद्र पर जाल बिछाकर अवर अभियंता (जेई) अजीत राजपूत और आउटसोर्स एसएसओ चंद्रभान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विभागीय कार्रवाई और मामला:
कड़ा एक्शन: अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह ने जेई अजीत राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, आउटसोर्स कर्मी चंद्रभान की सेवा समाप्ति के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र जारी कर दिया गया है।
पूरा घटनाक्रम: नलकूप कनेक्शन के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को याकूतगंज उपकेंद्र में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा
कानूनी प्रक्रिया: गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रातभर फतेहगढ़ कोतवाली की हवालात में रखा गया और लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया। गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में दोनों को कानपुर स्थित विशेष न्यायालय ले जाया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।
आरोपियों की पृष्ठभूमि:
जेई अजीत राजपूत: मूल रूप से कानपुर नगर के निवासी हैं।
एसएसओ चंद्रभान: एटा जिले के अलीगंज (मोहम्मद नगर बझेरा) का निवासी है और मऊदरवाजा के न्यामतपुर खेड़ा में अपनी बहन के घर रहकर नौकरी कर रहा था।









