ममता शर्मसार: 14 महीने की बिलखती बेटी को छोड़ प्रेमी संग फुर्र हुई कलयुगी मां, मासूम की गुल्लक तक नहीं छोड़ी!

14 महीने की बिलखती बेटी को छोड़ प्रेमी संग फुर्र हुई कलयुगी मां, मासूम की गुल्लक तक नहीं छोड़ी!

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक मां की बेरहमी की ऐसी दास्तान, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप जाए और ममता शब्द से भरोसा उठ जाए। यहां एक लाचार पिता अपनी महज 14 महीने की दूधमुंही बच्ची को गोद में लेकर एसएसपी दफ्तर के चक्कर काट रहा है, जो मां के दूध के लिए तड़प-तड़प कर बिलख रही है। आरोप है कि उसकी मां अपने कलेजे के टुकड़े को पड़ोसियों के रहमोकरम पर लावारिस छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई है।

अंधी मोहब्बत में भूली ममता, पड़ोसियों के भरोसे छोड़ी मासूम

पीड़ित पति द्वारा मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को सौंपे गए लिखित प्रार्थना पत्र के अनुसार, उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। जब पति को हकीकत का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी जाते-जाते अपनी 14 महीने की मासूम बच्ची को भी साथ नहीं ले गई, बल्कि उसे तड़पने के लिए पड़ोसियों के भरोसे छोड़ गई। पीड़ित का साफ आरोप है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक के प्यार में इस कदर अंधी हो चुकी थी कि उसे अपनी कोख से जन्मी बच्ची की चीखें भी सुनाई नहीं दीं।

घर साफ… और बेरहमी देखिए, बच्ची की गुल्लक भी ले गई!

पीड़ित पति ने एसएसपी को दी शिकायत में अपनी पत्नी के साथ-साथ उसके मायके वालों पर भी इस साजिश में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि:

पत्नी घर में रखी सारी नकदी और लाखों के कीमती जेवरात समेट कर ले गई।

बेरहमी और लालच की हद तो तब पार हो गई जब वह जाते-जाते अपनी 14 महीने की मासूम बेटी की गुल्लक को भी तोड़कर उसमें जमा छोटे-छोटे पैसे अपने साथ समेट ले गई।

मुझे पत्नी के जाने का गम नहीं, बच्ची तड़प रही है…”

एसएसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ित पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पीड़ित ने रोते हुए कहा— “मुझे अपनी पत्नी के जाने का उतना गम नहीं है, जितना इस बात का है कि वह एक मां होकर अपनी इतनी छोटी बच्ची को तड़पता हुआ छोड़ गई। बच्ची मां के दूध के लिए दिन-रात रोती रहती है। अब मुझे और मेरी इस बेकसूर बेटी को सिर्फ और सिर्फ इंसाफ चाहिए।”

पुलिस महकमे में खलबली, जांच शुरू

एक लाचार पिता की इस दर्दभरी आपबीती को सुनकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। मामले की गंभीरता और मासूम बच्ची की हालत को देखते हुए एसएसपी मुरादाबाद ने तुरंत मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस अब आरोपी पत्नी और उसके मददगार परिजनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में थू-थू हो रही है और हर कोई यही कह रहा है कि कोई मां इतनी बेरहम कैसे हो सकती है?

Scroll to Top