शाहजहांपुर। स्थानीय सीएमओ (CSO) कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के जिला शाखा कार्यालय में एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। सोसायटी की ओर से स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए आजीविका सदस्यता पहचान-पत्रों (Life Membership Cards) के वितरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।अभियान के शुरुआती चरण में नगर के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रवि मोहन और डॉ. संगीता मोहन ने कार्यालय पहुंचकर अपने पुत्र कार्तिक मोहन और पुत्री वर्तिका मोहन के आजीवन सदस्यता पहचान-पत्र प्राप्त किए।
मानवता की सेवा में अग्रणी संगठन
इस अवसर पर डॉ. रवि मोहन ने रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा:”इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जाति, धर्म, वर्ग या किसी भी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाला विश्व का सबसे अग्रणी मानवीय संगठन है। इससे जुड़ना हर नागरिक के लिए गर्व की बात है।”
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
डॉ. विजय जौहरी (सचिव),मुरारी दीक्षित,बालकृष्ण पांडेय ,बृजेश गुप्ता चंद्रसेन वर्मा रवि बाबू
सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़कर सेवा कार्यों का विस्तार करना है।









