शाहजहाँपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और जबरन धर्मांतरण का आरोपी फजालुद्दीन गिरफ्तार

शाहजहाँपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और जबरन धर्मांतरण का आरोपी फजालुद्दीन गिरफ्तार

शाहजहाँपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 22 जून 2026 को एक पीड़िता (वादिनी) ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि फजालुद्दीन खां नाम के व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी।शुरुआत में पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 308/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 351(2) में मामला दर्ज किया था।

जाँच में बढ़ीं गंभीर धाराएँ

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जब पुलिस ने विवेचना और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई आगे बढ़ाई, तो इसमें जबरन धर्म परिवर्तन का एंगल भी सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे से धारा 69 BNS को हटाकर धारा 64(2)(m) BNS और धारा 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की बढ़ोतरी की।

मुखबिर की सूचना पर गदियाना तिराहे से गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।आज यानी 24 जून 2026 को सुबह करीब 10:35 बजे, पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी फजालुद्दीन को गदियाना तिराहा के पास से धर दबोचा।

अभियुक्त का विवरण:

नाम: फजालुद्दीन (उम्र लगभग 40 वर्ष)पिता का नाम: मंगलशाहनिवासी: ग्राम चौढेरा (निकट लालबाग), पोस्ट रोसर कोठी, थाना आर0सी0 मिशन, जनपद शाहजहाँपुर।

पुलिस टीम जिसने की कार्रवाई:

उप-निरीक्षक (उ0नि0): कुलदीप कुमारकांस्टेबल (का0): ऋषिपाल अत्रीपुलिस प्रशासन के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Scroll to Top