पीलीभीत से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों की बस ट्रक से टकराई, दो घायल; पुवायाँ के पास हादसा

पीलीभीत से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों की बस ट्रक से टकराई, दो घायल

शाहजहाँपुर।पीलीभीत से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर वापस लौट रहे परीक्षार्थियों की बस सामने से आ रहे सिलेंडर से भरे एक ट्रक से टकरा गई। हादसा पुवायाँ क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस में सवार दो परीक्षार्थियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर के लिए रवाना कर दिया गया है।

पहली पाली की परीक्षा देकर लौट रहे थे परीक्षार्थी

जानकारी के मुताबिक, ये सभी परीक्षार्थी लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे। वे पीलीभीत में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली समाप्त होने के बाद बस में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुवायाँ इलाके में यह हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया, रास्ता कराया साफ

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल परीक्षार्थियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत सामान्य होने पर उन्हें लखीमपुर के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया।

Scroll to Top