शाहजहाँपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

शाहजहाँपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

खुटार (शाहजहाँपुर)।शाहजहाँपुर के थाना खुटार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 जून 2026 को थाना खुटार में एक पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर ग्राम हरनाई निवासी गुड्डू पुत्र भजनलाल शर्मा के खिलाफ नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में मु0अ0सं0 – 179/2026 धारा 333/65(2) बीएनएस व 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

मैलानी रोड पर हुई मुठभेड़

9 जून की रात को जब खुटार पुलिस टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गुड्डू अवैध हथियार के साथ ग्राम धनसिंहपुर मोड़, मैलानी रोड पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी गुड्डू ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने रात करीब 11:00 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा

बरामदगी और दर्ज मुकदमे

पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:01 अदद तमंचा (315 बोर)01 जिंदा कारतूस01 खोखा कारतूस (जो नाल में फंसा हुआ था)

इस मुठभेड़ और अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और मुकदमा मु0अ0सं0- 180/2026 धारा 109(1) बी.एन.एस व 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत दर्ज किया है।

पुलिस टीम में शामिल रहे अधिकारी

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सौरव दीक्षित के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में ये शामिल रहे:अरविन्द कुमार (प्रभारी निरीक्षक)विवेक कुमार (उप-निरीक्षक)सोहनलाल (उप-निरीक्षक)अमित कुमार दूबे (हेड कांस्टेबल 204)पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Scroll to Top