निगोही में बड़ा खुलासा: संविदा विद्युत कर्मी के घर के पास मिले 5 ट्रांसफार्मर और 150 लीटर तेल, आरोपी फरार

निगोही में बड़ा खुलासा: संविदा विद्युत कर्मी के घर के पास मिले 5 ट्रांसफार्मर और 150 लीटर तेल, आरोपी फरार

शाहजहांपुर/निगोही। विद्युत निगम के ठेकेदार ओमप्रकाश वर्मा की सूचना पर पुलिस ने उदरिया गांव में छापेमारी कर एक संविदा विद्युत कर्मी के घर के पास से पांच चोरी/अवैध ट्रांसफार्मर और भारी मात्रा में ट्रांसफार्मर ऑयल बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी संविदा कर्मी मौके से फरार हो गया। पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारी मामले की गहन जांच में जुट गए हैं।

GPS ट्रैकिंग और ठेकेदार की सतर्कता से खुली पोल

ठेकेदार ओमप्रकाश वर्मा (लक्ष्मी चंद एंड कांट्रेक्टर) ने बताया कि उनकी फर्म शाहजहांपुर विद्युत कार्यशाला से मरम्मत किए गए ट्रांसफार्मर जीपीएस युक्त वाहनों से गंतव्य तक पहुंचाती है। सोमवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उदरिया गांव में दबिश दी गई, जहां संविदा कर्मी के घर के निकट 25 केवीए के तीन, 63 केवीए का एक और 100 केवीए का एक ट्रांसफार्मर तथा लगभग 150 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल रखा मिला। पूछताछ करने पर आरोपी कर्मी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और भाग निकला।

जांच के लिए गठित होगी कमेटी, होगी सख्त कार्रवाई

अधिशासी अभियंता (अनिल कुमार मिश्रा): यह जांच कराई जा रही है कि सरकारी संपत्ति संविदा कर्मी के घर तक कैसे पहुंची।

क्षेत्राधिकारी (शुभम वर्मा): विद्युत निगम के स्तर से एक जांच कमेटी गठित की जा रही है। कमेटी की रिपोर्ट आते ही मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top