शाहजहांपुर कछियानी खेड़ा मंदिर और बिरिया बाबा मेले में चेन-कुंडल उड़ाने वाली 3 महिला चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात बरामद!

कछियानी खेड़ा मंदिर और बिरिया बाबा मेले में चेन-कुंडल उड़ाने वाली 3 महिला चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात बरामद!

तिलहर (शाहजहाँपुर)।भीड़भाड़ वाला मंदिर परिसर, कछियानी खेड़ा के हनुमान जी का दरबार, चारों तरफ गूंजते जयकारे… और इसी आस्था की आड़ में चल रहा था एक ऐसा खेल, जिसने शाहजहाँपुर पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। लेकिन कहते हैं न कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। थाना तिलहर पुलिस ने एक ऐसी मिस्ट्री का पर्दाफाश किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। मंदिरों और मेलों में महिलाओं को अपना निशाना बनाने वाली तीन ‘शातिर हसीनाओं’ के गैंग को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके पास से चोरी का ऐसा जखीरा मिला है कि देखकर आँखें फटी की फटी रह जाएं।

रहस्यमयी ढंग से गायब हो रहे थे जेवरात: दो बड़ी वारदातें

इस पूरे सस्पेंस की शुरुआत हुई दो अलग-अलग घटनाओं से:

पहली वारदात (कछियानी खेड़ा मंदिर): दिनांक 10 जून को नगला मधा निवासी अजय सिंह अपनी पत्नी अंशिका सिंह के साथ कछियानी खेड़ा हनुमान जी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए थे। अचानक भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने अंशिका के गले से सोने की चेन पार कर दी।

दूसरी वारदात (बिरिया बाबा मेला): इससे पहले 4 मई को गोपालपुर ठठिउरा के रनवीर की बहन के कान के कुंडल बिरिया बाबा मेले से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे।

पुलिस ने दोनों मामलों में केस (मु0अ0सं0 289/2026 और 211/2026) दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

कच्चे रास्ते पर बिछा जाल, और घिर गया ‘लेडीज गैंग’

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के सख्त निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने जाल बिछाया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने बिलहरी से बिलहरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की।सामने से आ रही तीन महिलाओं को जब पुलिस ने घेरा, तो उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। जब उनकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए!

बरामद हुआ चोरी के गहनों का ‘खजाना’

गिरफ्तार की गईं तीनों महिलाएं—ज्ञानवती उर्फ गेंदावती (34 वर्ष), भूरा (42 वर्ष) और प्रियंका (23 वर्ष)—थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र की रहने वाली हैं। इनके कब्जे से जो माल बरामद हुआ, उसने इनके सारे राज खोल दिए:01 सोने का टीका और 01 नथ मय डोरी01 मंगलसूत्र (काली डोरी वाला)02 जोड़ी सोने के टॉप्स और 01 सोने की चैन01 विशेष सोने का लॉकेट (जिस पर “ॐ” अंकित है)01 जोड़ी कुंडलबच्चों की 02 कौंधनी, 04 खड़ुआ और 01 जोड़ी चांदी की पायजेब

पुलिस का बयान: “यह गैंग बेहद शातिर तरीके से त्योहारों, मेलों और भारी भीड़ वाले मंदिरों को टारगेट करता था, ताकि महिलाओं के गहने काटते वक्त किसी को शक न हो। तीनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।”

इस कामयाबी के पीछे रही यह जांबाज टीम:

इस बड़े सस्पेंस का पर्दाफाश करने में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक रमेश कुमार वर्मा, हरकिशोर मौर्य, महिला उपनिरीक्षक नेहा सैनी, और महिला कांस्टेबल अंजलि व प्रियंका की मुख्य भूमिका रही, जिनकी पीठ इस सराहनीय कार्य के लिए थपथपाई जा रही है।

Scroll to Top