भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन की इलेक्ट्रिक कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन की इलेक्ट्रिक कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

शाहजहाँपुर। अल्हागंज-कोयला मार्ग पर आलोक मिश्रा के ढाबे के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता की बताई जा रही है। बताया जा रहा है, कि कार तेज गति में होने के कारण चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते उसने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गये, वहीं गंभीर रुप से घायल की पहचान नन्हें सक्सेना के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अल्हागंज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कार सवार वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई जिसके बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरु कर दी गई है। पुलिस का कहना है, कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Scroll to Top