लाल किले से PM Modi का बड़ा ऐलान, ‘सप्तधारा’ से बदलेगी देश की तस्वीर; जानें 7 शक्तियों का मतलब

लाल किले से PM Modi का बड़ा ऐलान, 'सप्तधारा' से बदलेगी देश की तस्वीर; जानें 7 शक्तियों का मतलब

PM Modi Red Fort Speech: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज देश जश्न-ए-आजादी के रंग में डूबा हुआ है. इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराकर नया इतिहास रच दिया है. वे ऐसा करने वाले देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं. लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को ‘सप्तधारा’ का एक नया महामंत्र भी दिया. अपने 13वें संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए देश के उत्पादन, कृषि, तकनीक, गति शक्ति और रक्षा सामर्थ्य पर आधारित 7 प्रमुख स्तंभों का रोडमैप देश के सामने रखा.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की प्रगति और सामर्थ्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ये सात शक्तियां बहुत ही अहम भूमिका निभाएंगी.

क्या हैं विकास की ‘सप्तधारा’?

प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण के दौरान ‘सप्तधारा’ के मुख्य स्तंभों को बताते हुए कहा कि-

उत्पादन

पीएम मोदी ने सप्तधारा की बात करते हुए कहा कि हमें मैन्यूफैक्चरिंग को आगे बढ़ाना होगा. देश में छोटे पुर्जे भी बनाने होंगे. हमें कंपोनेंट से लेकर कंपलीट मैन्यूफैक्चरिंग तक चाहिए. हर उद्योग से मैं कहना चाहता हूं ग्लोबल मार्केट में हमारी पहचान विश्वसनीयता के साथ होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए.

कृषि

पीएम ने सप्तधारा की दूसरी शक्ति किसान और फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग को बताया. उन्होंने कहा कि हमें फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग की दिशा में भी आगे बढ़ना है. हमें वहां पहुंचना है. हमारे खान-पान मसालों फूल फल को ग्लोबल ब्रांच बनने चाहिए. पीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य किसानों का सशक्तिकरण और आधुनिक तकनीकों से खेती को समृद्ध बनाना है.

तकनीक

पीएम मोदी ने सप्तधारा की तीसरी शक्ति तकनीक को बताया. उन्होंने कहा कि आज जमाना, AI का है, रोबोटिक्स का है, स्पेस का है, डेटा सेंटर का है, पूरी तरह से एक नया क्षेत्र खुल चुका है. इसलिए देश को दुनिया के लिए मार्केट नहीं बनाना है, हमें देश को इनोवेशन का हब बनाना है. UPI और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में लोहा मनवा दिया है, ताकत का परिचय करवा दिया है, अब भारत को डिजिटल पब्लिक टेक्नोलॉजी को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाना है. हमें इसके लिए प्रयास करने चाहिए.

गति

शक्तिगति शक्ति को सप्तधारा की चौथी शक्ति पीएम मोदी ने बताया. उन्होंने कहा कि ये देश के सीमलेस फास्ट कनेक्टिविटी को बढ़ाना होगा. शहरों को मेट्रो से कनेक्ट करना होगा. हमारे पोर्ट्स को पोर्ट लैंड डेवलपमेंट की दिशा में आगे बढ़ना होगा.

रक्षा

शक्ति पीएम मोदी ने कहा कि सप्तधारा की पांचवी शक्ति रक्षा शक्ति है. रक्षा शक्ति पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि डिफेंस में आत्मनिर्भर होना भारत और दुनिया ने अनुभव कर लिया है. साइबर सुरक्षा भी हर घर के लिए चुनौती बन रही है. वो भी रक्षा का क्षेत्र है जिसमें युवा शक्ति के सामर्थ्य का इस्तेमाल हमारा देश कर सकता है.

ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी

पीएम ने अपने संबोधन में सप्तधारा की छठी शक्ति है ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी को बताया. उन्होंने कहा कि हमें ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूबल एनर्जी, एनर्जी स्टोरजे, ग्रीन मोबालिटी, ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग इन ग्लोबल स्केल को हासिल करना है. पीएम ने कहा कि हम हर समस्याओं का समाधान दे रहे हैं. भारत ग्रीन मूवमेंट का सामर्थ्य लेकर चल रहा है. ब्लू इकोनॉमी के लिए हमारे पास लंबा कोस्ट लाइन, फिशरीज , कोस्टल टूरिज्म, कोस्टल टेक्नोलॉजी है इन सेक्टर में हम आगे बढ़ सकते हैं.

सॉफ्ट पॉवर

पीएम मोदी ने भारत के सॉफ्ट पावर को विकास की सातवीं सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद, सांस्कृतिक विरासत, आस्था के केंद्र और हस्तशिल्प के जरिए भारत ने दुनिया को अपने साथ जोड़ा है. हील इन इंडिया जैसी पहलों से देश हेल्थकेयर के क्षेत्र में विश्व स्तर पर पहचान बना रहा है.इसके साथ ही उन्होंने आधुनिक दौर की जरूरतों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा, गेमिंग, एनिमेशन, वीएफएक्स और डिजिटल कंटेंट में जबरदस्त क्षमता है. भारत को इन क्षेत्रों में अपना दबदबा कायम करते हुए अपनी सॉफ्ट पावर को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना होगा. आज पूरी दुनिया भारत में होने वाले ‘वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट’ का बेसब्री से इंतजार कर रही है.

जो बीते 5-7 दशक में नहीं हुआ वो 5-7 साल में होगा

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के सामने शक्ति की सप्तधारा का आवाहन करता हूं. आने वाले 5-7 साल में जो बीते 5-7 दशक में नहीं हुआ. वो सप्तधारा से सामर्थ्य से शक्ति से देश को नई ऊंचाई, नई रफ्तार देंगे. पीएम ने कहा कि हमें मैन्यूफैक्चरिंग को आगे बढ़ाना होगा. हमें छोटे पुर्जे भी तैयार करने होंगे. हमें कंपोनेंट से लेकर कंपलीट मैन्यूफैक्चरिंग तक चाहिए. .

13वीं बार फहराया तिरंगा, बनाया नया रिकॉर्ड

साल 2014 से लगातार स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार तिरंगा फहराकर एक नया इतिहास रच दिया है. वे ऐसा करने वाले देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं. 15 अगस्त पर आयोजित समारोह में इस बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न भी भव्य तरीके से मनाया गया, जहां एनसीसी कैडेट्स और माई भारत के वॉलंटियर्स ने एक साथ वंदे मातरम गाकर पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंगों से भर दिया.

Scroll to Top