गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्कर कार समेत गिरफ्तार, 4 लाख का मादक पदार्थ बरामद

गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्कर कार समेत गिरफ्तार, 4 लाख का मादक पदार्थ बरामद

शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16.1 किलोग्राम अवैध गांजा, एक रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid) कार, दो मोबाइल फोन और 1,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

कसारी पुलिया के पास घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस के अनुसार, 19/20 अगस्त की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कसारी पुलिया के पास घेराबंदी की। रात करीब 1:43 बजे पुलिस ने कार सवार अतीक अली (26) निवासी पीरगंज, थाना अल्हागंज और नासिर अली (35) निवासी दखनऊआ, थाना अल्हागंज को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुड़िया बनाकर आसपास के इलाकों में करते थे बिक्री

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्थानीय और आसपास के इलाकों में बेचते थे। पुलिस को गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के संबंध में भी अहम जानकारी मिली है, जिसकी जांच और सत्यापन किया जा रहा है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर थाना परशुरामपुरी में मु0अ0सं0 390/26, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

बरामद सामान

16.1 किलोग्राम अवैध गांजा,1 रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid) कार2 मोबाइल फोन,₹1,200 नकद

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

:इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक गौरव सिंह, उपनिरीक्षक सारंग चौहान, कांस्टेबल अनिल नागर और कांस्टेबल अभिषेक पंवार शामिल रहे।

Scroll to Top