UGC NET जून 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 22 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहाँ देखें पूरा टाइमटेबल और शिफ्ट टाइमिंग!

NTA द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, परीक्षा रोजाना दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी

नई दिल्ली।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट (UGC NET) जून 2026 परीक्षा का विषयवार शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस बार यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षाएं 22 जून से 30 जून 2026 के बीच संपन्न होंगी।

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

NTA द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, परीक्षा रोजाना दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:

शिफ्ट 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

शिफ्ट 2: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

पहले दिन (22 जून) इन विषयों का होगा एग्जामपरीक्षा के पहले दिन यानी 22 जून 2026 को पहली शिफ्ट में मुख्य रूप से इन विषयों की परीक्षा होगी

विजुअल आर्ट

म्यूजियोलॉजी एंड कंजर्वेशन

पंजाबी, तमिल, मराठी, संताली

भूगोल (Geography)

लेबर वेलफेयर

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप अपडेट

उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप (Exam City Intimation Slip) परीक्षा शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी जाएगी। उम्मीद है कि जिन छात्रों की परीक्षा 22 जून को है, उन्हें 12 से 14 जून के बीच अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी।

जरूरी सलाह: NTA ने उम्मीदवारों को सतर्क किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही छात्र अपने नाम के साथ-साथ परीक्षा केंद्र, शहर, विषय कोड, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग को अच्छी तरह से चेक और सत्यापित कर लें।

Scroll to Top